From Test-Scratch-Wiki

ऑनलाइन? ब्लॉक, जिसे इसकी घोषणा पोस्ट में नेटवर्क कनेक्टिविटी ब्लॉक के रूप में संदर्भित किया गया है,[1] एक सेंसिंग ब्लॉक और एक बूलियन ब्लॉक है। यह ब्लॉक यह बताता है कि उपयोगकर्ता इंटरनेट से जुड़ा है या नहीं। इसे इस लिए जोड़ा गया था ताकि अन्य तरीकों से यह जांचने पर कि उपयोगकर्ता ऑनलाइन है या नहीं (जैसे कि अनुवाद एक्सटेंशन का बार-बार उपयोग) से स्क्रैच वेबसाइट के प्रदर्शन पर असर न पड़े।[2] ब्लॉक का रिटर्न मान यह दर्शाता है कि डिवाइस में सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन है या नहीं (सत्य या असत्य); इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इंटरनेट कनेक्शन इस समय सक्रिय रूप से उपयोग हो रहा है या नहीं। कोई प्रोजेक्ट इंटरनेट के माध्यम से ब्राउज़र में लोड किया जा सकता है और बाद में इंटरनेट कनेक्शन खो सकता है।

उदाहरण

  • क्लाउड वेरिएबल्स का उपयोग करने से पहले कनेक्टिविटी जांचें
जब झंडे को क्लिक किया गया हो
यदि <ऑनलाइन? :: sensing> तो 
  [☁ var v] को (1) पर सेट करें
या 
  [You need to connect to a network to use cloud variables.] बोलिए
end

संदर्भ

Cookies help us deliver our services. By using our services, you agree to our use of cookies.