From Test-Scratch-Wiki
स्क्रैच टर्म्स ऑफ़ सर्विस, जिन्हें पहले 'टर्म्स ऑफ़ यूज़' कहा जाता था, की आधिकारिक और सार्वजनिक रूप से ४ जून, २०१४ को घोषणा की गयी थी। यह सामुदायिक दिशानिर्देश से अलग हैं, और विशेष रूप से कानूनी टर्म्स ऑफ़ यूज़ के बारे में बताते हैं। टर्म्स ऑफ़ यूज़ स्क्रैच प्रोग्राम और वेबसाइट, तथा स्क्रैचर्स से अपेक्षा किये गए व्यवहार के बारे में बताते हैं, और जो नियम सामुदायिक दिशानिर्देश से समझ न आ रहें हों, और स्क्रैच प्रोग्राम से क्या किया जा सकता है, और स्क्रैच वेबसाइट पर क्या अपलोड किया जा सकता है, उससे सम्बंधित इशू।
निर्माण
नए टर्म्स ऑफ़ सर्विस के विशेष निर्माण के बारे में कुछ कहा नहीं जाता था, परन्तु एक बार Lightnin ने स्क्रैच विकी पर एक नए जनरल रुल आउटलाइन की मांग की। फ़ोरम्स कई बार सवालों को होल्ड करते थे, नियमों से सम्बंधित जो साफ़-साफ़ समझ नहीं आते थे। स्क्रैच की लोकप्रियता बढ़ने और कुछ उपयोगकर्ताओं के नियम न समझने और प्रूफ की चाह, के कारण टर्म्स ऑफ़ सर्विस कानूनी रूप से स्क्रैच की पॉलिसीस के बारे में बताते हैं।
जानकारी
टर्म्स ऑफ़ सर्विस का सारांश नीचे पढ़ा जा सकता है:
| यह सारांश केवल सूचना के लिए है और कानूनी रूप से बाईंड नहीं है जिस तरह से सच में टर्म्स ऑफ़ यूज़ है। |
परिचय। स्क्रैच एडिटर को डाउनलोड करके या स्क्रैच वेबसाइट का इस्तेमाल कर, आप टर्म्स ऑफ़ सर्विस तथा स्क्रैच टीम की प्राइवेसी पॉलिसी को मानते हैं। यदि आप टर्म्स ऑफ़ सर्विस को नहीं मानते हों, तब आपके पास स्क्रैच का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
एम.आई.टी. का स्क्रैच टीम से वेब होस्टिंग सेवाओं के अतिरिक्त कोई संबंध नहीं है।
आर्बिट्रेशन सूचना: कानूनी विवादों को एक न्यूट्रल थर्ड पार्टी सुलझाएगी; आप और स्क्रैच टीम मानते हैं कि जूरी से ट्रायल के माध्यम से इन विवादों को सुलझाया नहीं जाएगा।
स्क्रैच सेवा ओवरव्यू
टर्म्स ऑफ़ सर्विस scratch.mit.edu वेबसाइट, स्क्रैच एडिटर्स, scratch.org वेबसाइट, स्क्रैचजूनियर (वेबसाइटों तथा एप्लीकेशन्स पर), scratchfoundation.org पर स्क्रैच फाउंडेशन वेबसाइट और shop.scratchfoundation.org पर स्क्रैच शॉप पर लागू होते हैं।
योग्यता
स्क्रैच का उपयोग करने हेतु, आपको: (क) १८ वर्ष की आयु का या अधिक आयु का होना है, या अपने माता-पिता या अभिभावक से अनुमति लेनी होगी; (ख) स्क्रैच से कभी पहले बैन्ड नहीं होना चाहिए; और (ग) लागू नियमों का पालन करना है। यदि आपके माता-पिता या आपके अभिभावक ने आपको स्क्रैच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है, तो फिर आपके टर्म्स ऑफ़ सर्विस के पालन हेतु वो ज़िम्मेदार हैं। यदि आप किसी कंपनी या संगठन के लिए, टर्म्स ऑफ़ सर्विस मानते हैं, तो उस कंपनी या संगठन को भी टर्म्स ऑफ़ सर्विस का पालन करना है।
खाते और पंजीकरण
स्क्रैच के कुछ फीचर्स के लिए एक खाते की ज़रूरत होती है। खाता बनाते समय, आपको अपना ई-मेल एड्रेस, यूज़रनेम, कूटशब्द (पासवर्ड), और दूसरी जानकारी देनी होती है, जैसा प्राइवेसी पॉलिसी में बताया गया है। आप मानते हैं कि यह जानकारी सटीक है और ग़लत नहीं है। आपको एक कूटशब्द भी बनाना है; इसको प्राइवेट रखने की ज़िम्मेदारी आपकी है, और खाते के किसी भी उपयोग के लिए आप ही ज़िम्मेदार हैं। यदि आपको लगता है कि आपका खाता अब सुरक्षित नहीं है, तो आपको स्क्रैच टीम को help@scratch.org पर सूचित करना चाहिए।
सामान्य पेमेंट टर्म्स
स्क्रैच के कुछ फीचर्स के लिए पेमेंट की ज़रूरत होती है। आप किसी भी फीस को एक्सेप्ट या रिव्यु कर सकते हैं। फीस और दान नॉन-रिफंडेबल हैं यदि स्पेसीफाई किया जाये, और आप मानते हैं कि स्क्रैच टीम आपके पेमेंट्स और डोनेशन से पैसे कमा सकती है।
१. मूल्य। स्क्रैच टीम के पास मूल्य सेट करने का अधिकार है और इसकी जानकारी अप-टू-डेट रखी जायेगी।
२. औथोराइज़ेशन। यदि आप कोई भी ऐसा ऑर्डर करते हैं, जिसमें पेमेंट की ज़रूरत हो, तो आप स्क्रैच टीम को इस पेमेंट के लिए चार्ज करने की (टैक्स सहित) अनुमति देते हैं, और आप स्क्रैच टीम को उस क्रेडिट कार्ड को वेरीफाई करने की भी अनुमति देते हैं, जिससे आप पेमेंट कर रहे हों।
३. दान। आप स्क्रैच को दान देने का कार्य https://www.scratch.org/donate पर कर सकते हैं। डोनेट करने से पहले, आप रिव्यु कर सकते हैं और उस राशि को मान सकते हैं जितना आप चार्ज किये जायेंगे। अधिक जानकारी हेतु सेक्शन ४ देखें।
४. रेकरिंग दान। आप रेकरिंग दान के लिए साइन अप कर सकते हैं। यह आपके द्वारा निश्चित समय के पश्चात पुनः रिन्यू हो जाता है, जब तक आप या स्क्रैच टीम इसे रद्द न करें। आप स्क्रैच टीम को रेकरिंग डोनेशन हेतु चार्ज करने की अनुमति प्रदान करते हैं। आप रेकरिंग डोनेशन को donate@scratch.org पर ई-मेल के द्वारा रद्द कर सकते हैं।
मर्चेंडाइस
१. मर्चेंडाइस। स्क्रैच टीम स्क्रैच पर मर्चेंडाइस ऑफर कर सकती है, जिसकी कीमत खरीदने के दौरान आपको दिखाई जायेगी। आप पेमेंट, करों, शिपिंग कॉस्ट्स एवं अन्य फ़ीस हेतु ज़िम्मेदार हैं। स्क्रैच टीम बिक्री के मर्चेंडाइस की उपलब्ध मात्रा को लिमिट या डिसकंटिन्यू कर सकती है।
२. मुद्रा। पेमेंट अमेरिकी डॉलरों में किया जाएगा यदि बताया न जाए। कुछ सेटलमेंट्स और फ़ीस आपके पेमेंट प्रोवाइडर पर आधारित हैं।
३. ऑर्डर्स। जिस ई-मेल को आप खरीदने के समय डालेंगे, वहीं पर आपका कन्फर्मेशन मेल भेजा जाएगा । पेमेंट कन्फर्मेशन से सम्बंधित प्रश्नों हेतु help@scratch.org पर ई-मेल करें।
४. शिपमेंट। स्क्रैच टीम उस पते पर मर्चेंडाइस भेजेगी, जो आपने प्रदान किया है। वर्तमान में, स्क्रैच टीम केवल मर्चेंडाइस को संयुक्त राज्य के अन्दर भेज सकती है, अलास्का और हवाई के अलावा।
५. कर। आप उन सभी चीज़ों पर कर देने की बात को मानते हैं जो आपने ख़रीदी हो।
६. रिफन्ड्स एवं एक्सचेंज्स। स्क्रैच टीम मर्चेंडाईस पर रिफंड नहीं देती है। यदि आपके द्वारा खरीदी गई मर्चेंडाइस ख़राब है, या फिर आपका मानना है कि वो ट्रांजिट में खो गया था, फिर आप मर्चेंडाइस को एक्सचेंज करवा सकते हैं, help@scratch.org पर ई-मेल करके, आपके मर्चेंडाइस मिलने के या अनुमानित डिलीवरी डेट के ४ हफ़्तों के अन्दर।
७. पेमेंट और पर्चेस को रद्द करना। आप अपने द्वारा किये गए किसी भी पेमेंट को रद्द नहीं कर सकते, जब तक कानूनी तौर से यह ज़रूरी न हो। स्क्रैच टीम आपकी परचेस को अस्वीकार कर सकती है। ऐसा होने पर, आपको काफ़ी दिनों तक आपके पैसे नहीं मिल सकते हैं।
८. विवादित चार्जेज। टर्म्स ऑफ़ सर्विस में लिखी गई चीज़ों के अतिरिक्त, आप स्क्रैच टीम को लिखित रूप से ६० दिनों के अंदर पेमेंट डिस्प्यूट्स को देने की बात मानते हैं।
सर्विस लाइसेंस
१. लिमिटेड लाइसेंस। टर्म्स ऑफ़ सर्विस का पालन करने पर, आपको अनुमति प्राप्त है: (क) किसी भी स्क्रैच एडिटर को डाउनलोड करने की; और (ख) स्क्रैच का इस्तेमाल करने की (वेबसाइट्स भी)। यह केवल आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए होना चाहिए, व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं।
२. लाइसेंस रिस्ट्रिक्शन्स। यदि कानूनी रूप से आवश्यक, या टर्म्स ऑफ़ सर्विस द्वारा इजाजत प्राप्त न हो, तो आपको अनुमति नहीं है: (क) स्क्रैच को रिप्रोडूस या डिस्ट्रीब्यूट करने की; (ख) स्क्रैच में बदलाव करने की; या (ग) सुरक्षा मैकेनिज़्म्स को बाईपास करने की। आपके पास स्क्रैच का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है यदि आपको कानून इजाजत न दे।
स्क्रैच मटेरियल्स और लाइसेंसिंग
१. स्क्रैच मैटेरियल्स। स्क्रैच टीम स्क्रैच वेबसाइटों और एडिटरों की मालिक है। स्क्रैच और स्क्रैचजूनियर एडिटर्स का सोर्स कोड डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध है, ए.जी.पी.एल.वी३ लाइसेंस के अधीन, जिसमें आपको असली निर्माता को क्रेडिट देना होगा, इस कोट के साथ: "स्क्रैच स्क्रैच फाउंडेशन एवं उसके पार्टनर्स एवं ऐफिलेट्स के द्वारा निर्मित है। https://scratch.org/ देखें।" आपको क्या इस्तेमाल करने की अनुमति है के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु धारा ७.२ और ७.३ देखें।
२. सपोर्ट मैटेरियल्स। स्क्रैच में चित्र, आवाज़ें, विडियो, और सैंपल कोड शामिल हैं ताकि उपयोगकर्ता प्रोजेक्ट बना सकें। इन मैटेरियल्स का आपके द्वारा उपयोग उन्हीं लाइसेंसेस के अधीन है, जिसके अन्दर वे हैं (उदहारण के लिए, ए.जी.पी.एल.वी३ या सीसी बीवाय-एसए)। स्क्रैच टीम को श्रेय देने हेतु, इस कोट का इस्तेमाल करें: "स्क्रैच स्क्रैच फाउंडेशन एवं उसके पार्टनर्स एवं ऐफिलेट्स के द्वारा निर्मित है। https://scratchfoundation.org/ देखें।
३. स्क्रैच टीम मार्क्स। आपको केवल स्क्रैच कैट, स्क्रैच लोगो, स्क्रैचजूनियर, गीगा, नैनो, टेरा, मिल्ली एवं ज़ेप्टो का केवल व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक की अनुमति है, व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। यदि आप इनका व्यावसायिक उपयोग करते हैं, तो आपको स्क्रैच टीम के साथ एक लाइसेंस पर अग्री करना होगा, परन्तु, वे आपको ऐसा लाइसेंस देने के लिए ओब्लीगेटेड नहीं हैं। स्क्रैच टीम इन पात्रों की एकमात्र मालिक है, और आपकी इनका इस्तेमाल करने की योग्यता को कभी भी हटा सकती है।
उपयोगकर्ता कंटेंट
१. आमतौर पर उपयोगकर्ता कंटेंट। स्क्रैच अपने उपयोगकर्ताओं को प्रोजेक्ट्स, कमेंट्स, फोरम पोस्ट्स आदि पोस्ट करने की अनुमति प्रदान करता है। आपके पास उन सभी चीज़ों का कॉपीराइट लाइसेंस है, जो आप स्क्रैच वेबसाइट पर पोस्ट या साझा करते हैं, स्क्रैच वेबसाइट का कृत्रिम बुद्धिमता (ए.आई.) द्वारा बनाया गया मटेरियल भी; विशेष लाइसेंस का वर्णन धरा ८.२ में किया गया है।
२. लिमिटेड लाइसेंस ग्रांट। स्क्रैच पर चीज़ें पोस्ट या साझा करके, आप अनुमति देते हैं: (क) दूसरों को आपका प्रोजेक्ट रीमिक्स करने की; और (ख) स्क्रैच टीम को आपका प्रोजेक्ट मार्केटिंग के लिए उपयोग करने की (ए. आई मॉडल ट्रेनिंग के लिए भी)।
३. तस्वीरों और चित्रों के अलग नियम। यदि आप किसी की तस्वीर स्क्रैच पर पोस्ट करते हैं, तो आप उस व्यक्ति को वो तस्वीर अंतर्जाल (इन्टरनेट) पर कहीं भी डालने की अनुमति देते हैं, परन्तु उन्हें यह बेचना नहीं है।
४. संगीत एवं रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट्स के अलग नियम। यदि आप स्क्रैच पर अपनी रचना साझा करते हैं, तो आपको म्यूजिक पब्लिशर को बताना है और उनसे अनुमति प्राप्त करनी है, जिनके पास आपके म्यूजिक के राइट्स हों। आपको एक म्यूजिकल आर्टिस्ट के म्यूजिक को स्क्रैच पर साझा करने से पहले उनसे अनुमति लेनी होगी।
५. आपके पास आपके द्वारा पोस्ट किये गए कंटेंट का अधिकार होना चाहिए; उपयोगकर्ता कंटेंट रिप्रजेंटेशन और वारंटी। आपको वो कंटेंट नहीं पोस्ट करना चाहिए, जिसको पोस्ट करने का कानूनी अधिकार आपके पास कॉपीराइट कानूनों के अंतर्गत नहीं है। आप, और नाकि स्क्रैच टीम, आपके साझा किये गए कंटेंट हेतु ज़िम्मेदार हैं। स्क्रैच वेबसाइट पर पोस्ट करके, आप सहमत हैं कि:
- (क) आपके कंटेंट में इस्तेमाल की गई सभी चीज़ों के कॉपीराइट मालिक आप हैं।
- (ख) आपका कंटेंट नहीं करता है: (i) दूसरों के अधिकार का उलंघन; (ii) दूसरों की गोपनीयता का उलंघन; (iii) कि जिसमें स्क्रैच टीम को व्यक्तिगत जानकारी हैंडल करनी पड़े; या (iv) कि जिसमें स्क्रैच टीम को नियमों का उलंघन पड़े या फिर पैसे देने पड़ें; और
(ग) आपका कंटेंट अनुचित या अयोग्य नहीं है।
६. यूजर कंटेंट अस्वीकरण। स्क्रैच टीम दूसरे उपयोगकर्ताओं के कंटेंट हेतु ज़िम्मेदार नहीं है, एडिटिंग के लिए भी। स्क्रैच टीम के पास उस कंटेंट को हटाने का अधिकार है, जो टर्म्स ऑफ़ सर्विस का उलंघन करता है। आप समझते हैं कि अनुचित कंटेंट का दिखना भी स्क्रैच पर संभव है। आप मानते हैं कि आप स्क्रैच टीम पर उनके द्वारा लिए गए एक्शन्स हेतु उन पर कानूनी कारवाई नहीं करवाएंगे। यदि कोई किसी कंटेंट की शिकायत करे, तो स्क्रैच टीम तय करेगी कि उसे हटाना चाहिए या नहीं। स्क्रैच टीम किसी को टर्म्स ऑफ़ सर्विस का उलंघन नहीं करने देगी।
७. कंटेंट की निगरानी। निम्न की निगरानी स्क्रैच टीम का कर्तव्य नहीं है: (क) वेबसाइट पर साझा किया गया कंटेंट; (ख) तृतीय पक्ष के द्वारा बनाया गया कंटेंट; (ग) उपयोगकर्ताओं द्वारा स्क्रैच का उपयोग। आप मानते हैं कि स्क्रैच टीम स्क्रैच की निगरानी कर सकती है। स्क्रैच टीम वेबसाइट की निगरानी करने के दौरान, व्यक्तिगत जानकारी देखे या जाँच करें, जैसा कि गोपनीयता नीति में लिखा है। स्क्रैच टीम किसी भी कंटेंट के हटाने हेतु परिणाम की ज़िम्मेदार नहीं है। आप अपने कंटेंट की बैकअप हेतु ज़िम्मेदार हैं।
८. फीडबैक। स्क्रैच टीम फीडबैक का स्वागत करती है। यदि आप फीडबैक देते हैं, तो स्क्रैच टीम को उसका इस्तेमाल करने दें, और उनका आपको श्रेय देना आवश्यक नहीं है।
९. इनपुट-आउटपुट। स्क्रैच में ए.आई. जनरेशन फीचर्स मौजूद हैं। आप ए.आई कंटेंट को जाँचने हेतु ज़िम्मेदार हैं; वह ग़लत या स्क्रैच टीम की मान्यताओं का विरोध करने वाला हो सकता है। आप स्क्रैच के ए.आई. द्वारा बनाए गए कंटेंट के मालिक हैं। जो भी आप ए.आई. जनरेटर में टाइप करते हैं, उसका उपयोग, स्क्रैच वेबसाइट को बेहतर बनाने हेतु किया जा सकता है, जैसे ए.आई. मॉडल्स का प्रशिक्षण और तृतीय पक्षों के द्वारा भी ऐसा उपयोग किया जा सकता है। आप स्क्रैच ए.आई. जनरेटर में निम्नलिखित न लिखें: (क) कोई व्यक्तिगत जानकारी; या (ख) कोई भी चीज़ जिसके कारण स्क्रैच को कानून का उल्लंघन करना पड़ जाए।
१०. दूसरे उपयोगकर्ताओं का कंटेंट। स्क्रैच टीम यूज़र्स को दूसरों के द्वारा बनाये गये प्रोजेक्टस् देखने, उपयोग करने, और रीमेक्स करने की अनुमति देती है। यह कंटेंट उस लाईसेन्स के अंदर है जो धारा ८.२(क) में बताया गया है।