From Test-Scratch-Wiki

() के () को सम्मिलित करें () से ब्लॉक एक लिस्ट ब्लॉक और एक स्तैक ब्लॉक है। यह ब्लॉक एक आइटम को सम्मिलित करता है, जिसमें टेक्स्ट मौजूद हो, बताई गई जगह पर। सम्मिलित आइटम के नीचे की सभी वैल्यूज़ उनके नीचे वाले आइटम में डाल दिए जाते हैं; अंतिम आइटम की वैल्यू सूची के अंत में एक नए आइटम में डाल दी जाती है।

उदाहरण उपयोग

यदि एक सूची का उपयोग एक विशेष क्रम में वस्तुओं को रखने के लिए किया जाता है, और एक वस्तु को जोड़ना हो, तो "() को () में जोड़ें" ब्लॉक इस क्रम का विनाश कर देगा। इस ब्लॉक के कुछ उपयोग नीचे दिए गए हैं-

  • वस्तुओं को सूची के विशेष भाग में जोड़ना
ask [Where should I insert it?] and wait
insert [pie] at (answer) of [favorite foods v]
  • जो शब्द संसाधक (वर्ड प्रोसेसर्स) किसी सूची में सभी अक्षरों को रिकॉर्ड करते हैं, जहाँ किसी अक्षरों को वाक्य के मध्य में डाला जाता है।
  • "() को () में जोड़ें" ब्लॉक से अधिक सटीक होने के लिये

हटा दिए जाने वाले फीचर्स

स्क्रैच ३.० से पहले, इस ब्लॉक में एक ड्रॉपडाउन मेनू भी था, जिसमें ऑप्शन्स थे - insert [thing] at (last v) of [list v] एवं insert [thing] at (random v) of [list v]। स्क्रैच ३.० में इसका इस्तेमाल करने हेतु, "last" शब्द या "random" शब्द को नक़ल करके और उसके पश्चात् चिपकाया जा सकता है, या फिर "जोड़ें () और ()" ब्लॉक का उपयोग करने से।

insert [thing] at (join [last] [] ) of [list v]


दूसरा तरीका

इस ब्लॉक को रेप्लिकेट करने के कई तरीके हैं। एक तरीका है दो सूचियों का इस्तेमाल करके, जिसमें एक सूची को दूसरी सूची में कॉपी किया जा रहा हो।

define insert (text) at (index) of list //बिना स्क्रीन रिफ़्रेश के रन करें
delete all of [handler v] //यह लिस्ट दूसरी लिस्ट में जोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई है
set [i v] to (0)
repeat (length of [list v]) //कॉपी बनाई जाती है
  change [i v] by (1)
  add (item (i) of [list v]) to [handler v]
end
delete all of [list v]
set [i v] to (0)
repeat (length of [handler v])
  change [i v] by (1)
  if <(index) = (i)> then
    add (text) to [list v]
  end
  add (item (i) of [handler v]) to [list v]
end

लिस्ट को रीसायकल करने से, एक लिस्ट के साथ भी इसे रेप्लिकेट किया जा सकता है-


define insert (text) at (index) of list
set [i v] to (0)
repeat (length of [list v])
  change [i v] by (1)
  if <(index)=(i)> then
  add (text) to [list v]
  end
  add (item (1) of [list v]) to [list v]
  delete (1) of [list v]
end

संदर्भ

Cookies help us deliver our services. By using our services, you agree to our use of cookies.