From Test-Scratch-Wiki

यह पृष्ठ खोज फंक्शन के बारे में जानकारी देता है। अधिक जानकारी के लिए 'खोज' के लिए जानकारी पृष्ठ पर जाएँ (अंग्रेज़ी विकिपीडिया में)

मीडियाविकी में जानकारी प्राप्त करने का सबसे तेज़ तरीका है सर्च करना। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से के दाएँ में एक सर्च बॉक्स है जिसमें "गो" और "सर्च" नामक दो बटन हैं।

सर्चबॉक्स में कीवर्ड डालें:

  • Go

— (या कुंजीपटल पर इंटर) पृष्ठ के मौजूद होने पर पृष्ठ तक स्वयं लेकर जाएगा।

  • Search

— विकी के सभी पृष्ठों के टेक्स्ट को खोजेगा।

यदि आपने "गो पर क्लिक किया है, या आपने "ढूँढें" पर क्लिक किया है और जिस पृष्ठ को आप ढूँढ रहे थे, वह मौजूद नहीं था, तब आपके पास आपकी खोज से संबंधित लेखों की एक सामग्री पेश की जाएगी (या फिर एक सन्देश कि कोई भी जानकारी नहीं मिली)

काम करने का तरीका

सर्च के काम करने का तरीका है:

  • केवल आंतरिक लेख की सामग्री को खोजा जाता है - पृष्ठ के शीर्षक को अनदेखा किया जाता है।
  • लेख की सामग्री अपने कच्चे (रॉ; विकीटेक्स्ट) रूप में खोजी जाती है - अर्थात्, यह उस टेक्स्ट को खोजता है, जो बदलाव करने के दौरान, नाकि सामान्य प्रदर्शित पृष्ठ। इसका मतलब है कि शामिल टेम्पलेट से सामग्री नहीं ली जाएगी, परन्तु पाइप्ड लिंक्स के टारगेट को लिया जाएगा।
  • यदि आप एक वाक्यांश के दोनों ओर उद्धरण चिन्ह लिखते हैं, तो खोज टूल अलग-अलग शब्द को ढूंढता है। उदाहरण के लिए, यदि आप "विश्व युद्ध 2" लिखते हैं, तो फिर आपके सामने वो पृष्ठ पेश होंगे जिनमें "विश्व", "युद्ध" और "2" हों।
  • परिणाम केस-सेंसिटिव नहीं होता है, इसलिए "MediaWiki", "mediawiki" और "MEDIAWIKI" सभी से आपको एक ही परिणाम प्राप्त होगा।

सर्च को रेस्ट्रिक्ट करना

यदि आप बिना कुछ लिखे "सर्च" बटन को क्लिक करेंगे, तो आपको विशेष:खोज तक ले जाया जाएगा, जो आपको विशेष खोज के विकल्प देगा (खोज परिणामों की सूची में भी उपलब्ध)

आपको किसी विशेष नेमस्पेस के पृष्ठों तक खोज को सीमित (रेस्ट्रिक्ट) करना उपयोगी लग सकता है, उदाहरण- यूज़र पृष्ठों तक सीमित खोज। इस खोज के लिए आवश्यक नेमस्पेस्स पर आप टिक कर सकते हैं।

आमतौर पर, आपके प्रैफरेंसेज़ के नेमस्पेसों को ही खोजा जाएगा। लोग्ड-इन यूज़र्स अपने प्रैफरेंसेज़ को बदलकर सर्च करने के नेमस्पेस को भी बदल सकते हैं। इसको बदलने का कार्य यूज़र प्रैफरेंसेज़ के 'खोज' भाग में बॉक्सेस को सेलेक्ट या डीसेलेक्ट करके किया जा सकता है।

Cookies help us deliver our services. By using our services, you agree to our use of cookies.