From Test-Scratch-Wiki
स्क्रैच विकी में आपका स्वागत है! स्क्रैच विकी पर सभी को उम्मीद है कि आपको यहाँ अच्छा लगेगा! स्क्रैच विकी स्क्रैचर्स द्वारा लिखा गया एक मंच है जिसमें आप भी योगदान दे सकते हैं। यह ट्यूटोरियल आपको एक अच्छा स्क्रैच विकी योगदानकर्ता बनने में मदद करेगा। निम्नलिखित पृष्ठों में आपको स्क्रैच विकी लेखों की शैली और सामग्री, साथ ही स्क्रैच विकी समुदाय और महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी मिलेगी। यदि आपको कोई और समस्या या प्रश्न हैं, तो सामुदायिक पोर्टल कृपया इस मुद्दे को कम्युनिटी पोर्टल पर उठाने में संकोच न करें।
यह केवल एक बुनियादी ट्यूटोरियल है; विस्तृत मैनुअल नहीं। अगर आपको और जानकारी चाहिए, तो अन्य पृष्ठों के लिंक दिए गए हैं। इन्हें पढ़ते समय आप इन्हें अलग ब्राउज़र विंडो या टैब में खोल सकते हैं। यहां "सैंडबॉक्स" के लिंक भी होंगे जहां आप सीखी हुई चीजों का अभ्यास कर सकते हैं। प्रयोग करके देखें और खेलें! सैंडबॉक्स में गलती करने या प्रयोग करने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। तो चलिए शुरू करते हैं और एडिटिंग सीखते हैं!
अगला: संपादन ट्यूटोरियल→