From Test-Scratch-Wiki
हिंदी, इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की इंडो-ईरानी शाखा के अंतर्गत इंडो-आर्यन भाषा समूह का एक सदस्य है। यह भारत की पसंदीदा आधिकारिक भाषा है, यद्यपि ज़्यादातर राष्ट्रीय कारोबार अंग्रेज़ी और भारत के संविधान में मान्यता प्राप्त अन्य भाषाओं में भी किया जाता है। सम्पूर्ण भारत में हिंदी भाषा जनसंपर्क का सबसे बड़ा माध्यम है। भारत के अतिरिक्त हिंदी अन्य कई देशों में बोली जाती है, जैसे- फिजी (फिजी हिंदी बोली फिजी की एक अधिकारिक भाषा है)। वर्तमान में, हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।